चावल तिहार में दिया जा रहा 3 महीने का चावला, सरकारी राशन दुकान में मची भगदड़
23 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गरियाबंद छत्तीसगढ़ सरकार के चावल उत्सव के बीच गरियाबंद के लोगों को सरकारी राशन लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चावल तिहार में राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का चावला एक साथ दिया जा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राशन दुकान खुलते ही भगदड़ मच रही है. भीड़ में कई लोग कुचले जा रहे हैं. इस बीच टेक्निकल समस्याओं के कारण लंबी कतारें लग रही है, जिससे एक दिन में कुछ ही लोगों को राशन वितरण हो पा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्थिति इतनी अनयंत्रित हो रही है कि राशन दुकानदार दरवाजा भी नहीं खोल पा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राशन लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि शासकीय राशन दुकानों पर सर्वर डाउन, ओटीपी जनरेट न होने और फिंगरप्रिंट जैसी समस्यों के कारण लंबी कतारें लग रही हैं.