बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

चावल तिहार में दिया जा रहा 3 महीने का चावला, सरकारी राशन दुकान में मची भगदड़

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सरकार के चावल उत्सव के बीच गरियाबंद के लोगों को सरकारी राशन लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चावल तिहार में राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का चावला एक साथ दिया जा रहा है. राशन दुकान खुलते ही भगदड़ मच रही है. भीड़ में कई लोग कुचले जा रहे हैं. इस बीच टेक्निकल समस्याओं के कारण लंबी कतारें लग रही है, जिससे एक दिन में कुछ ही लोगों को राशन वितरण हो पा रहा है.

स्थिति इतनी अनयंत्रित हो रही है कि राशन दुकानदार दरवाजा भी नहीं खोल पा रहा है. राशन लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि शासकीय राशन दुकानों पर सर्वर डाउन, ओटीपी जनरेट न होने और फिंगरप्रिंट जैसी समस्यों के कारण लंबी कतारें लग रही हैं. एक दिन में राशन विक्रेता केवल 20 से 25 उपभोक्ताओं को ही राशन दे पा रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था लगभग ठप हो गई है. लोग सुबह से कतार में खड़े हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है.

  उपभोक्ताओं का कहना है कि वे एक हफ्ते से आ रहे हैं, लेकिन अबतक राशन नहीं मिल पाया है. राशन पाने की जल्दी में धक्का-मुक्की और झगड़े की नौबत आ रही है. महिला, बुजुर्ग और बच्चे इस अफरा-तफरी का सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं.  स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर की जाए, सैल्समैन की संख्या बढ़ाई जाए या फिर वार्डवार राशन का वितरण हो. राशन लेने पहुंची महिला का कहना है कि अगर राशन हर दिन और 10 बजे की बजाए जल्दी खुले तो कुछ राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…