हीराकुंड बांध के 4 गेट खुले, 1.80 लाख क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जाएगा
9 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भुवनेश्वर/संबलपुर: ओडिशा के प्रसिद्ध हीराकुंड जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने और बाढ़ प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के जल संसाधन विभाग ने आज सुबह बांध के 4 गेट खोल दिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विभाग ने जानकारी दी कि वर्तमान में बांध से करीब 94 हजार क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है, हालांकि, आज शाम तक 6 और गेट खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद बांध से कुल 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी की निकासी होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह कदम जलाशय के लगभग 47 प्रतिशत भरे होने और आगामी दिनों में संभावित बारिश को देखते हुए उठाया गया है, ताकि बाढ़ का कोई खतरा उत्पन्न न हो और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हीराकुंड बांध से पानी की निकासी का निर्णय ओडिशा जल संसाधन विभाग ने हीराकुंड जलाशय में जलस्तर के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।