दबंग आवाज़
रैम्प योजना के तहत 40 महिला उद्यमियों का 6 मार्च से दो दिवसीय हैदराबाद दौरा
6 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार की 'रैम्प योजना' के तहत मध्यप्रदेश की 40 मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी महिला उद्यमियों को हैदराबाद में 6 से 8 मार्च तक एक्सपोज़र विजिट पर भेजने की महत्वपूर्ण पहल की गयी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग का लघु उद्योग निगम इस महत्वपूर्ण दौरे में नोडल एजेंसी के रूप में साथ रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरे में महिला उद्यमी 'फिक्की फ्लो इंडस्ट्रियल पार्क' और 'वी-हब' जैसे महिला औद्योगिक पार्कों का दौरा करेंगी और उन्नत कार्यप्रणाली, नवीनतम तकनीकों और उन्नत कार्य के नवीनतम तौर-तरीकों को करीब से देख और समझ सकेंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
माना जा रहा है कि महिला उद्यमी को अपने उद्यम के उन्ननयन मे सहायता मिलेगी। इस दौरान प्रदेश की महिला उद्यमी देश की प्रतिष्ठित महिला उद्योगपतियों से भी मिलेंगी और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उनसे संवाद कर सकेंगी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें