बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

रैम्प योजना के तहत 40 महिला उद्यमियों का 6 मार्च से दो दिवसीय हैदराबाद दौरा

भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार की 'रैम्प योजना' के तहत मध्यप्रदेश की 40 मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी महिला उद्यमियों को हैदराबाद में 6 से 8 मार्च तक एक्सपोज़र विजिट पर भेजने की महत्वपूर्ण पहल की गयी है।

मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग का लघु उद्योग निगम इस महत्वपूर्ण दौरे में नोडल एजेंसी के रूप में साथ रहेगा। इस दौरे में महिला उद्यमी 'फिक्की फ्लो इंडस्ट्रियल पार्क' और 'वी-हब' जैसे महिला औद्योगिक पार्कों का दौरा करेंगी और उन्नत कार्यप्रणाली, नवीनतम तकनीकों और उन्नत कार्य के नवीनतम तौर-तरीकों को करीब से देख और समझ सकेंगी। माना जा रहा है कि महिला उद्यमी को अपने उद्यम के उन्ननयन मे सहायता मिलेगी।

इस दौरान प्रदेश की महिला उद्यमी देश की प्रतिष्ठित महिला उद्योगपतियों से भी मिलेंगी और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उनसे संवाद कर सकेंगी। इन महिला उद्यमियों का चयन प्रदेश के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों के द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

यह 40 सदस्यीय दल 6 मार्च को भोपाल एवं इंदौर से विमान द्वारा हैदराबाद रवाना होगा। इस यात्रा का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सफल महिला उद्यमियों से मिलने, उनके अनुभवों से सीखने और अपने व्यापार में नए विचार और तकनीक अपनाने के अवसर प्रदान करना है।

पहले दिन हैदराबाद में सफल महिला उद्यमियों द्वारा अपने संघर्ष, उद्यमिता विकास और व्यवसाय में अपनाए गए नए तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अगले दिन 7 मार्च को महिला उद्यमी 'फिक्की फ्लो इंडस्ट्रियल पार्क' और 'वी-हब' का दौरा करेंगी, जहां वे देश की चार प्रमुख महिला उद्यमियों के उद्योगों का अवलोकन करेंगी।

महिला उद्यमियों को यहां नवीनतम तकनीकों, योजनाओं के क्रियान्वयन और औद्योगिक पार्क की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। यह जानने का अवसर भी मिलेगा कि किस प्रकार नए प्रयोग, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन एक सफल व्यवसाय की दिशा में सहायक होता है।

इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमी 'वीमेन इंडस्ट्रियल पार्क' का भी दौरा करेंगी, जहां वे विभिन्न महिला उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर नए बाजारों और तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी। इस कार्यक्रम से उन्हें अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जाने और अपने क्षेत्र में नए अवसरों की पहचान करने का महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा।

मध्यप्रदेश शासन एवं रेम्प योजना की इस पहल से राज्य की महिला उद्यमियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी, बल्कि वे अपने उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकेंगी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…