दबंग आवाज़
पंजाब में 98.5% धान की कटाई पूरी, पराली जलाने के 5,972 मामले आए सामने
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 पटियाला  पंजाब में धान की कटाई का काम लगभग मुकम्मल होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। 17  नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 5972 मामले सामने आ चुके हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं राज्य में अब तक 2219 मामलों में पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया गया है। इसके तहत कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि इसमें से 40 लाख 55 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके अलावा पराली जलाने के मामलों में 1859 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2046 किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 35 मामलों में सीएक्यूएम एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें