पटियाला
पंजाब में धान की कटाई का काम लगभग मुकम्मल होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। 17 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 5972 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 2219 मामलों में पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया गया है।
इसके तहत कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि इसमें से 40 लाख 55 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा पराली जलाने के मामलों में 1859 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2046 किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।
वहीं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 35 मामलों में सीएक्यूएम एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को 1607 चेतावनी और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सबसे अधिक मामले फिरोजपुर इसे मिले
जिला स्तर पर पराली जलाने के सबसे अधिक 817 मामले फिरोजपुर में सामने आए हैं। इसके बाद तरनतारन में 700, संगरूर में 689, बठिंडा में 528 और पटियाला में 396 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अमृतसर में 265, फाजिल्का में 226, फरीदकोट में 221, मानसा में 219 और मुक्तसर में 212 मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ पठानकोट में सबसे कम एक मामला दर्ज किया गया है।
कटाई के बावजूद बढ़ रहे मामले
जानकारी अनुसार राज्य में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 98.50 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई का काम पूरा हो चुका है। कपूरथला और तरनतारन में धान की कटाई 100 प्रतिशत मुकम्मल हो चुकी है, जबकि अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, रूपनगर और एसएएस नगर में कटाई का आंकड़ा 99 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाओं का सामने आना प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Green Metal Springs Anti Clockwise Set₹490
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Moti for North 6 (Bhujang)₹1,890
Iron Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹499उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Kamdhenu Cow Idol — Brass, 1 kg₹1,850उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Running Horse Idol — 1.8 kg₹2,200
Power of Infinity Red₹1,250उत्पाद देखें
Shakti Chakra Mapping Tool₹3,500उत्पाद देखें
Copper-Coated Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan₹1,200
Aluminum Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Ashoka Pillar 10 inch₹1,390
























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे