अमृतसर से 1822 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजा माहौल
22 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमृतसर. प्रथम पातशाह श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए रविवार को 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्यालय स्थित तेजा सिंह हाल से जत्थे की रवानगी के समय बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे गूंज उठे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने अरदास कर श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना की और फतेह बुलाकर जत्थे को रवाना किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एसजीपीसी के अनुसार पाकिस्तान जाने के लिए 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए भेजे गए थे। इनमें से 1822 को वीजा मिला, जबकि छह श्रद्धालुओं के आवेदन रद कर दिए गए।