बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
पंजाब

अमृतसर से 1822 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजा माहौल

अमृतसर.

प्रथम पातशाह श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए रविवार को 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्यालय स्थित तेजा सिंह हाल से जत्थे की रवानगी के समय बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे गूंज उठे।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने अरदास कर श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना की और फतेह बुलाकर जत्थे को रवाना किया। एसजीपीसी के अनुसार पाकिस्तान जाने के लिए 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए भेजे गए थे। इनमें से 1822 को वीजा मिला, जबकि छह श्रद्धालुओं के आवेदन रद कर दिए गए। जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य बीबी परमिंदर कौर कर रही हैं। उनके साथ एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक लखबीर सिंह भी गए हैं।

वीजा संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि प्रत्येक गुरुनानक नाम लेवा सिख अपनी अरदास में बिछड़े गुरुधामों के खुले दर्शन-दीदार की कामना करता है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान में अमन, शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अरदास की। उन्होंने लंबे समय से बंद श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग करते हुए कहा कि दोनों तरफ के पंजाब की मां बोली पंजाबी है, जो लोगों को आपस में जोड़ती है। दोनों देशों की सरकारों को श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए वीजा संख्या बढ़ानी चाहिए। साथ ही गुरुधामों के दर्शन के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करने और आन अराइवल वीजा की सुविधा देने पर विचार करना चाहिए। एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला ने बताया कि दस दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा जन्म अस्थान, पट्टी साहिब, क्यारा साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, श्री पंजा साहिब और श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होंगे। इसके अलावा लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन भी करेंगे। जत्था एक दिसंबर को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटेगा।

विज्ञापन
Advertisement

श्रद्धालुओं में उत्साह
पाकिस्तान जा रहे श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई प्यार अकाल सिंह ने बताया कि उन्हें पहली बार पाकिस्तान के गुरुधामों में कीर्तन सेवा करने का अवसर मिला है। लुधियाना के रमनप्रीत सिंह भोरिया ने कहा कि बंटवारे के समय उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आया था। अब बिछड़े गुरुधामों के दर्शन करने की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो रही है। उत्तराखंड से दूसरी बार यात्रा पर जा रहे हरजिंदर सिंह ने भी वीजा मिलने पर गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने पासपोर्ट और वीजा संबंधी प्रक्रिया में एसजीपीसी की व्यवस्थाओं की सराहना की। हालांकि, गुरदासपुर के धारीवाल से आए कुछ श्रद्धालुओं ने रवानगी के समय की सही जानकारी नहीं मिलने से असुविधा होने की बात कही।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
आईटी हार्डवेयर के लिए 'मेक इन इंडिया' नियमों में बदलाव, सरकारी खरीद में घरेलू मूल्य-वर्धन की गणना अब होगी और भी सटीक ▶ STORY आईटी हार्डवेयर के लिए 'मेक इन इंडिया' नियमों में बदलाव,… गोवा मंत्रिमंडल ने गोवा एआई नीति 2026 को दी मंजूरी पांच प्रमुख योजनाओं के साथ कौशल विकास पर जोर ▶ STORY गोवा मंत्रिमंडल ने गोवा एआई नीति 2026 को दी मंजूरी… बिहार में 10,000 करोड़ रुपये का AI डेटा सेंटर निवेश प्रस्ताव ▶ STORY बिहार में 10,000 करोड़ रुपये का AI डेटा सेंटर निवेश… सोना-चांदी भाव आज, 22 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹121,855, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 22 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 22 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 22 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? 24 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? 24 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… छत्तीसगढ़ AQI आज 22 नवंबर: रायपुर में AQI 46, हवा 'अच्छा' श्रेणी में ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 22 नवंबर: रायपुर में AQI 46, हवा… आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: शुक्ल त्रयोदशी, प्रदोष व्रत ▶ STORY आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: शुक्ल त्रयोदशी, प्रदोष व्रत AI कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव: Anthropic के शेयरों में 8.5% की गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी ▶ STORY AI कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव: Anthropic के शेयरों में… स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दवा निर्माण की प्रक्रिया होगी अब और भी तेज ▶ STORY स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दवा निर्माण… Microsoft ने पेश किए नए AI मॉडल, सॉफ्टवेयर और साइबर सुरक्षा की दुनिया में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा ▶ STORY Microsoft ने पेश किए नए AI मॉडल, सॉफ्टवेयर और साइबर…