सुरों का महाकुंभ: ‘गाइये और छा जाइये’ मंच पर अनुज शर्मा ने बढ़ाया युवा कलाकारों का उत्साह
6 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
'गाइये और छा जाइये' संगीत प्रतियोगिता में विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं को प्रतिभा निखारने और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। महासमुंद।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शहर में संगीत, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित भव्य संगीत प्रतियोगिता 'गाइये और छा जाइये' का शानदार आयोजन संपन्न हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में धरसींवा विधायक एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा तथा महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों एवं उभरते गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।