BHEL Recruitment 2026: सुपरवाइजर ट्रेनी समेत 415 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दरअसल, बीएचईएल ने इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और डिप्लोमा, बीबीए, बीकॉम स्तर के विभिन्न 415 पदों के लिए होनहार और ऊर्जावान उम्मीदवारों से एक संक्षिप्त सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बीएचईएल की ओर से जारी 415 रिक्तियों में इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद और सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों में मैकेनिकल के 80 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25 पद, सिविल के 15 पद, एचआर के 20 पद, फाइनेंस के 20 पद और आईटी/सीएस के 10 पद शामिल हैं।