बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
आजीविका

BHEL Recruitment 2026: सुपरवाइजर ट्रेनी समेत 415 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

नई दिल्ली 
 भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बीएचईएल ने इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और डिप्लोमा, बीबीए, बीकॉम स्तर के विभिन्न 415 पदों के लिए होनहार और ऊर्जावान उम्मीदवारों से एक संक्षिप्त सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीएचईएल की ओर से जारी 415 रिक्तियों में इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद और सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद शामिल हैं। इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों में मैकेनिकल के 80 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25 पद, सिविल के 15 पद, एचआर के 20 पद, फाइनेंस के 20 पद और आईटी/सीएस के 10 पद शामिल हैं। सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों में मैकेनिकल के 103 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11 पद, सिविल के 26 पद, एचआर के 20 पद और फाइनेंस के 25 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर की रात 11:45 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए विषय के अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या पांच वर्ष की इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री प्रोग्राम होना चाहिए। फाइनेंस पदों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की योग्यता होनी चाहिए। एचआर पदों के लिए उम्मीदवार के पास फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ-साथ ह्यूमन रिसोर्स, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या सोशल वर्क में दो वर्ष की फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए या फिर एमबीए, जिसमें फाइनल ईयर में पर्सनल मैनेजमेंट/लेबर वेलफेयर/एचआरएम में स्पेशलाइजेशन/इलेक्टिव विषय रहा हो, होना चाहिए।

सुपरवाइजर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। एचआर के लिए बीबीए, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीएस या बीएमएस में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री और फाइनेंस के लिए कॉमर्स में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
Advertisement

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीएचईएल द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम… धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, समाज की परंपराओं को किया नमन ▶ STORY धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल… मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर ▶ STORY मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत,… संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹126,810, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा ▶ STORY आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक खरीदने का समझौता घोषित किया ▶ STORY Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक… भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना की बात स्वीकार की ▶ STORY भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना… आंध्र प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति में 80% तक पूंजी सहायता ▶ STORY आंध्र प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति में 80% तक पूंजी सहायता