भोपाल :साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया, टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और छात्र जहां एक तरफ मन लगाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पिछली बार टेलीग्राम ग्रुप्स में पेपर देने का दावा कर साइबर ठगों ने कई लोगों को चूना लगाया था, इसलिए इस बार बोर्ड एग्जाम से पहले पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल जिला साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान रहें.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, पिछले 2-3 सालों से यह देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के समय साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और टेलीग्राम ग्रुप्स बनाकर पेपर देने का झूठा दावा करते हैं.