बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

भोपाल :साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया, टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान

 भोपाल

इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और छात्र जहां एक तरफ मन लगाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. पिछली बार टेलीग्राम ग्रुप्स में पेपर देने का दावा कर साइबर ठगों ने कई लोगों को चूना लगाया था, इसलिए इस बार बोर्ड एग्जाम से पहले पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

भोपाल जिला साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान रहें.

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, पिछले 2-3 सालों से यह देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के समय साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और टेलीग्राम ग्रुप्स बनाकर पेपर देने का झूठा दावा करते हैं. कई सारे ग्रुप्स बनाकर इसमें हज़ारों छात्रों और अभिभावकों को जोड़ लिया जाता है. इससे एक तरफ छात्र और अभिभावक तो ठगे ही जाते हैं जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया में पेपर लीक की अफवाह भी फ़ैल जाती है.

विज्ञापन
Advertisement

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फ़र्ज़ी पेपर खरीद कर छात्र और अभिभावक रुपयों से भी ठगे भी जाते हैं और नकली पेपर खरीद कर जब पढ़ते हैं तो उससे फेल होने का खतरा भी रहता है, क्योंकि यह पेपर असली पेपर से काफी अलग होता है. इसलिए साइबर क्राइम ब्रांच ने कई व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स के खिलाफ केस दर्ज किया है.

साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा:-
समस्त छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने या लीक करने जैसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान ना दें और साइबर ठगों से सावधान रहें. इस प्रकार के मैसेज आने पर साइबर क्राइम भोपाल के हेलपलाइन नंबर पर भेजे और संपर्क करें.

साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…