रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश
11 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने और अधिवक्ताओं को सहयोग देने पर जोर दिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित न्यायपालिका, बार काउंसिल और अधिवक्ता जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश मिलकर न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखें।