बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश

जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने और अधिवक्ताओं को सहयोग देने पर जोर दिया।

रायपुर। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित न्यायपालिका, बार काउंसिल और अधिवक्ता जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश मिलकर न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि किसी संस्था पर आम लोगों का सबसे अधिक भरोसा है तो वह न्यायपालिका है। ऐसे में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की संयुक्त जिम्मेदारी है कि इस विश्वास को और मजबूत किया जाए।

रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि उनका अधिवक्ताओं के साथ लगभग 50 वर्षों का जुड़ाव रहा है। न्याय व्यवस्था की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का शासन सर्वोपरि है और न्यायपालिका समाज में विश्वास कायम रखने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

राजनीति में संविधान और कानून के जानकारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि पहले संसद और विधानसभाओं में बड़ी संख्या में विधि विशेषज्ञ और अधिवक्ता जनप्रतिनिधि होते थे, लेकिन अब उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को मजबूत और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप बनाए रखने के लिए कानून की समझ रखने वाले लोगों को सार्वजनिक जीवन में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
Advertisement

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ के बुनियादी ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह राशि उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने अधिवक्ता संघ से आग्रह किया कि दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। विशेष रूप से राजस्व और भूमि विवादों में फंसे गरीब नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया तथा संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवांगन एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा, महापौर मीनल चौबे, स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…