UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए एक अहम खबर है. डिजिटल पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने की फीस लगाने के प्रपोजल पर एक नई अपडेट आ गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस नियम को लागू करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती और इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद तक टाला जा सकता है. इसकी बड़ी वजह व्यापारियों और उनके संगठनों का विरोध है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपीआई पर लगने वाला चार्ज कब से लागू होगा, इसे लेकर पूरी जानकारी अभी नहीं है। क्या है UPI पर MDR लगाने का प्रपोजल?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी देश में UPI के जरिए पैसे भेजने और लेने की सुविधा आमतौर पर फ्री है. लेकिन सितंबर में एक प्रस्ताव सामने आया था, जिसके तहत कुछ बड़े UPI पेमेंट पर MDR लगाने की योजना बनाई गई.