बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

नई दिल्ली

UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए एक अहम खबर है. डिजिटल पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने की फीस लगाने के प्रपोजल पर एक नई अपडेट आ गई है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस नियम को लागू करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती और इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद तक टाला जा सकता है. इसकी बड़ी वजह व्यापारियों और उनके संगठनों का विरोध है. अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपीआई पर लगने वाला चार्ज कब से लागू होगा, इसे लेकर पूरी जानकारी अभी नहीं है। 

क्या है UPI पर MDR लगाने का प्रपोजल?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी देश में UPI के जरिए पैसे भेजने और लेने की सुविधा आमतौर पर फ्री है. लेकिन सितंबर में एक प्रस्ताव सामने आया था, जिसके तहत कुछ बड़े UPI पेमेंट पर MDR लगाने की योजना बनाई गई. MDR का मतलब है मर्चेंट डिस्काउंट रेट. इस प्रपोजल के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगाया जाएगा. हालांकि, 75,000 रुपये या इससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर यह फीस अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगी. यानी अगर कोई ग्राहक किसी दुकान पर 5,000 रुपये का UPI पेमेंट करता है, तो व्यापारी को इस ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित दर के हिसाब से फीस देनी पड़ सकती है। 

इस नियम में आम लोगों के लिए कुछ राहत भी रखी गई है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसी तरह 2,000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट भी मुफ्त रहेंगे. छोटे दुकानदारों को भी छूट देने का प्रपोजल है. UPI QR कोड के जरिए हर महीने एक लाख रुपये तक का भुगतान पाने वाले छोटे व्यापारियों पर MDR नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
Advertisement

क्यों लागू नहीं हो पा रहा नया नियम?
MDR लागू करने की तैयारी पहले से चल रही थी. शुरुआत में इसे 15 अक्टूबर से लागू करने की योजना थी, लेकिन दिवाली और उससे जुड़े कारोबारी कामकाज को देखते हुए इसे टाल दिया गया. उस समय UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने फैसला किया था कि नई तारीख बाद में बताई जाएगी। 

अब सरकार, रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच इसे लागू करने की तारीख पर सहमति नहीं बन पाई है. दरअसल, व्यापारिक संगठनों ने पहले ही इस प्रपोजल पर नाराजगी जताई थी. सितंबर में कई व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया था. हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बातचीत के बाद इस विरोध को वापस ले लिया गया. अब आशंका है कि अगर जल्द सहमति नहीं बनी तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक भी यह फैसला टल सकता है। 

छोटे दुकानदारों के लिए NPCI की नई योजना
MDR लागू करने की तैयारी के बीच NPCI ने छोटे व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने के लिए UPI व्यापार सक्षम योजना भी शुरू की है. 11 नवंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, इस योजना के तहत MDR से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल छोटे दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट की सुविधाएं देने में किया जाएगा। 

इसके तहत दुकानदारों को UPI QR कोड और साउंडबॉक्स उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. साउंडबॉक्स वह डिवाइस है, जो पेमेंट आने पर आवाज के जरिए दुकानदार को इसकी जानकारी देता है. यह योजना MDR लागू होने की तारीख से तीन साल तक चलेगी. इसका मकसद छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना आसान बनाना है। 

क्या आम ग्राहकों को भी देना होगा चार्ज?
फिलहाल आम UPI यूजर्स को इस प्रस्ताव से घबराने की जरूरत नहीं है. योजना के मुताबिक, ग्राहकों के पर्सनल ट्रांसफर और 2,000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट फ्री रहेंगे. प्रस्तावित MDR का भुगतान व्यापारी को करना होगा, ग्राहक को नहीं. हालांकि, व्यापारियों को अगर डिजिटल पेमेंट पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है तो इसका असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है. कुछ दुकानदार इसकी भरपाई सामान की कीमतों में बढ़ोतरी करके करने की कोशिश कर सकते हैं. सरकार का रुख है कि MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाना चाहिए. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार, RBI और NPCI कब मिलकर इस नियम को लागू करने की तारीख तय करते हैं। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर… भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ▶ STORY भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के… रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक… जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़ रुपये से बनेंगे पांच बड़े पुल ▶ STORY जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़… रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह होरा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित ▶ STORY रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह… सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹123,967, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का विजन ▶ STORY शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम…