महाकुंभ को लेकर BJP नेता संगीत सोम का बड़ा बयान, बोले – बाबर और औरंगजेब की औलाद कुछ खराब ही ढूंढेंगी
26 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज BJP नेता संगीत सोम का महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सीएम योगी के गिद्ध वाले बयान को लेकर कहा, सीएम योगी के बयान से मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आज भी बाबर और औरंगजेब की औलाद कुछ खराब ही ढूंढेंगे. अखिलेश यादव और ममता जैसे लोग टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा, जिसने जो तलाशा उन्हें वो मिला. जिसने सुअर तलाशा, उसे सुअर मिला.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसने धर्म तलाशा, उसे धर्म मिला. महाकुंभ में 65 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है. दुनिया में इतना बड़ा आय़ोजन इतने अच्छे से और इतने प्यार से संपन्न हो जाए, ये संभव नहीं था.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं फराह खान को लेकर कहा कि ये वो लोग हैं, जो रहते भारत में हैं, लेकिन प्रेम पाकिस्तान जैसो देश से है. उन्हें चले जाना चाहिए, ऐसे लोगों का देश में कोई काम नहीं है.