बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ को लेकर BJP नेता संगीत सोम का बड़ा बयान, बोले – बाबर और औरंगजेब की औलाद कुछ खराब ही ढूंढेंगी

प्रयागराज

BJP नेता संगीत सोम का महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सीएम योगी के गिद्ध वाले बयान को लेकर कहा, सीएम योगी के बयान से मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं. आज भी बाबर और औरंगजेब की औलाद कुछ खराब ही ढूंढेंगे. अखिलेश यादव और ममता जैसे लोग टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा, जिसने जो तलाशा उन्हें वो मिला. जिसने सुअर तलाशा, उसे सुअर मिला. जिसने धर्म तलाशा, उसे धर्म मिला.

महाकुंभ में 65 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है. दुनिया में इतना बड़ा आय़ोजन इतने अच्छे से और इतने प्यार से संपन्न हो जाए, ये संभव नहीं था. वहीं फराह खान को लेकर कहा कि ये वो लोग हैं, जो रहते भारत में हैं, लेकिन प्रेम पाकिस्तान जैसो देश से है. उन्हें चले जाना चाहिए, ऐसे लोगों का देश में कोई काम नहीं है. देश के 140 करोड़ सनातनियों ने ठान लिया है कि देश में इस तरह के लोग रह भी नहीं सकते.

अब तक 64 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी
बता दें कि अब तक महाकुंभ में 64 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस पावन तीर्थ में अब तक कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. कुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तराखंड के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…