जालंधर से काशी तक आज निकलेगी BJP की 2558 KM समरसता यात्रा, कई राज्यों से गुजरेगी
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जालंधर. भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर से रवाना होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भाजपा के प्रदेश सचिव एवं जालंधर के प्रभारी सूरज भारद्वाज ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन है, राजनीतिक रैली नहीं। इसी वजह से यात्रा के शुभारंभ के लिए तैयार पंडाल में भाजपा के झंडे नहीं लगाए जाएंगे।