बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
पंजाब

जालंधर से काशी तक आज निकलेगी BJP की 2558 KM समरसता यात्रा, कई राज्यों से गुजरेगी

जालंधर.

भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर से रवाना होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी।

समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं जालंधर के प्रभारी सूरज भारद्वाज ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन है, राजनीतिक रैली नहीं। इसी वजह से यात्रा के शुभारंभ के लिए तैयार पंडाल में भाजपा के झंडे नहीं लगाए जाएंगे। मंच दो लेयर में बनाया गया है। संत ऊपर बैठेंगे और भाजपा नेता दूसरी पंक्ति में रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा समानता, भक्ति, सामाजिक एकता और मानवता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर 2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, गेजा राम वाल्मीकि, सुशील रिंकू, महासचिव रजनीश धीमान, पंजाब स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी, एस.एस. चन्नी और एस.आर. लद्धड़ भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Advertisement

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पंजाब में पांच दिनों के दौरान 17 जिलों में लगभग 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 29 बड़े कार्यक्रम और 27 जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। यात्रा के रूट में शामिल राज्यों और शहरों का विवरण साझा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, आत्मीयता के साथ हुआ संवाद ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के साथ दिखा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का भव्य… रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय मुलाकात ▶ STORY रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों को मिल रही अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी, विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच ▶ STORY रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों… हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी / डी. पी.एड (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 समय-सारणी| — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ▶ STORY हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी / डी. पी.एड (प्रथम एवं… सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹133,000, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन सत्र और प्रदूषण पर बनेगी रणनीति ▶ STORY दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन… बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र और ओडिशा के तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी ▶ STORY बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र… बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का बड़ा बयान ▶ STORY बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का… OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा में AI की अहम भूमिका ▶ STORY OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ…