छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए मिशन उल्लास 100 शुरू, 15 दिसंबर तक चलेगा सघन सर्वे अभियान
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। छत्तीसगढ़ को आगामी वर्ष 2026-27 तक पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान का आगाज किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के इस विशेष चरण के माध्यम से प्रदेश के उन नागरिकों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा जो अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि मैदानी स्तर पर इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मिशन का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी साक्षरता महापरीक्षा की तैयारी और राज्य से निरक्षरता को जड़ से समाप्त करना है।अभियान के पहले चरण में 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव और शहरी वार्ड में घर-घर जाकर सघन सर्वे किया जाएगा।