रायपुर। छत्तीसगढ़ को आगामी वर्ष 2026-27 तक पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान का आगाज किया जा रहा है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के इस विशेष चरण के माध्यम से प्रदेश के उन नागरिकों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा जो अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि मैदानी स्तर पर इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इस मिशन का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी साक्षरता महापरीक्षा की तैयारी और राज्य से निरक्षरता को जड़ से समाप्त करना है।
अभियान के पहले चरण में 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव और शहरी वार्ड में घर-घर जाकर सघन सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान करना और उनकी विस्तृत जानकारी जुटाना है। सर्वे दल मतदाता सूची, राशन कार्ड, बीबीजी राम जी मस्टर रोल और अन्य सरकारी दस्तावेजों का मिलान कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति साक्षरता की इस मुहिम से छूट न जाए। इस डेटा के आधार पर ही आगामी साक्षरता कक्षाओं और वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली साक्षरता महापरीक्षा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश की साक्षरता दर में गुणात्मक सुधार हो सके।
इस व्यापक अभियान में जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनसीसी, स्काउट-गाइड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से उन क्षेत्रों में भी साक्षरता का प्रसार किया जाएगा जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। विशेष रूप से ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, झुग्गी-बस्तियों, बसाहटों और नक्सल प्रभावित पुनर्वास केंद्रों में रहने वाले लोगों के लिए साक्षरता के विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि समाज का हर वर्ग शिक्षा का लाभ उठा सके और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।
अभियान की सफलता के लिए स्कूलों में हर शनिवार को बस्तियों एवं स्कूलों में ‘उल्लास कार्यक्रम’ आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर नवसाक्षरों को 200 घंटे का शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें बुनियादी साक्षरता, लेखन और संख्यात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित होगा। चिन्हित असाक्षरों की जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। साथ ही, पिछली साक्षरता परीक्षाओं में असफल रहे या किसी कारणवश अनुपस्थित रहे शिक्षार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें पुनः प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे आगामी परीक्षा में सफल होकर साक्षरता का गौरव प्राप्त कर सकें।
साक्षरता के प्रति उत्साह जगाने के लिए प्रदेश भर के गांवों और मोहल्लों में दीवार लेखन, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। नवसाक्षरों की उपलब्धियों को सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज के अन्य लोग भी इससे प्रेरित हों। छत्तीसगढ़ सरकार का यह ‘मिशन उल्लास 100’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सम्मिलित प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा। सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग देकर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Pure Brass Spring – Anti-Clockwise₹1,090
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Colour Iron Springs – Mixed Set₹990
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Brass Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹650उत्पाद देखें
Indra Dev Idol 9.5 inch — Copper Coated₹4,200उत्पाद देखें
Ashoka Pillar 10 inch — Brass₹1,640
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Colour Iron Spring (Green) – Anti-Clockwise₹490
Pure Copper Spring – Clockwise₹1,650
























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे