दबंग आवाज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे हितलाभ
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  आज पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रजत जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को हितलाभ वितरित करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर लोक-निर्माण विभाग में चयनित दिव्यांगजनों को  नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री पात्र हितग्राहियों को सहायता उपकरणों का वितरण करेंगे, साथ ही उन्हें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, तथा भोपाल दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें