मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण
4 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण करेंगे, जिससे व्यापार और अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को डूमरतराई स्थित थोक बाजार फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के शुरू होने से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले व्यापारियों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित व्यापारिक परिसर की सुविधा उपलब्ध होगी।