मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दही हांडी प्रतियोगिता’ में हुए शामिल
18 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। युवाओं के जोश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परंपरा ने जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बना दिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजधानी में आयोजित भव्य ‘दही हांडी प्रतियोगिता’ में इस बार खास आकर्षण रहा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का शामिल होना। आयोजन स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उत्साह से भरे युवाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक अंदाज़ में ‘गोविंदा आला रे’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
Read It Loud परंपरा और उल्लास का संगम दही हांडी प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि परंपरा, आस्था और सामूहिकता का प्रतीक मानी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हर साल शहरों और गांवों में इसका आयोजन किया जाता है।