खालसा स्कूल में सिक्खी संस्कृति का उत्सव, ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
8 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खालसा स्कूल में आयोजित ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ाव का संदेश दिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंडरी स्थित खालसा स्कूल में ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ सिक्खी संस्कृति और धार्मिक ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना था। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए सिक्खी स्वरूप में उपस्थित होना अनिवार्य रखा गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा, समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।