बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

खालसा स्कूल में सिक्खी संस्कृति का उत्सव, ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

खालसा स्कूल में आयोजित ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ाव का संदेश दिया।

रायपुर। पंडरी स्थित खालसा स्कूल में ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ सिक्खी संस्कृति और धार्मिक ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना था।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए सिक्खी स्वरूप में उपस्थित होना अनिवार्य रखा गया था। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा, समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में आयोजित किया गया। ग्रुप ए में नन्हे बच्चों ने आकर्षक सिक्खी स्वरूप के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। ग्रुप बी में सिक्खी धर्म के 35 अक्षरों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जबकि ग्रुप सी में धार्मिक ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। ग्रुप डी के प्रतिभागियों ने ‘सिक्खी स्वरूप’, ‘पंजाबी मां बोली’ और ‘पंच ककार का महत्व’ विषयों पर कविता, साखी एवं गुरमत विचार प्रस्तुत किए।

विजेताओं के लिए हारमोनियम, तबला और कैसियो जैसे आकर्षक पुरस्कार रखे गए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को टैबलेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘सोहणा बीबा बच्चा’ पुरस्कार रहा, जिसके विजेता को लैपटॉप भेंट किया गया।

विज्ञापन
Advertisement

इस अवसर पर अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में धार्मिक ज्ञान, संस्कार और अपनी पहचान के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि आधुनिक दौर में बच्चों का अपनी जड़ों, संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़े रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिक्खी संस्कृति सेवा, अनुशासन, साहस और मानवता का संदेश देती है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा ने भी ऐसे आयोजनों को नई पीढ़ी को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडिस विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता डी अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी प्रेरणादायक रही और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडिस विंग की पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…