दबंग आवाज़
पोषण से परिवर्तन की ओर – बच्चों के स्वास्थ्य सुधार राज्य स्तरीय कार्यशाला 30 जून को
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल   महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में सुपोषित मध्यप्रदेश की दिशा में बढ़ते कदम को मजबूत करने एवं प्रभावी हस्तक्षेपों की सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से "पोषण से परिवर्तन की ओर" 30 जून 2025 को होटल लेक व्यू रेजिडेंसी, श्यामलाहिल्स, भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास श्रीमती रश्मि अरुण शमी तथा आयुक्त, महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारुकीवली द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कार्यशाला में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विषय-विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राष्ट्रीय सर्वे में दिखा प्रभावी सुधार मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-3 (2005-2006) से सर्वे- 5 (वर्ष 2020-2021) के दौरान बच्चों के पोषण स्तर में व्यापक रूप से सुधारपरिलक्षित हुआ है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें