बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

पोषण से परिवर्तन की ओर – बच्चों के स्वास्थ्य सुधार राज्य स्तरीय कार्यशाला 30 जून को

भोपाल 
 महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में सुपोषित मध्यप्रदेश की दिशा में बढ़ते कदम को मजबूत करने एवं प्रभावी हस्तक्षेपों की सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से "पोषण से परिवर्तन की ओर" 30 जून 2025 को होटल लेक व्यू रेजिडेंसी, श्यामलाहिल्स, भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास श्रीमती रश्मि अरुण शमी तथा आयुक्त, महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारुकीवली द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विषय-विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

राष्ट्रीय सर्वे में दिखा प्रभावी सुधार
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-3 (2005-2006) से सर्वे- 5 (वर्ष 2020-2021) के दौरान बच्चों के पोषण स्तर में व्यापक रूप से सुधारपरिलक्षित हुआ है। इन आंकड़ों के अनुसार कम वजन में लगभग 45%, दुबलापन में 46% एवं ठिगनापन में 29% तक का सुधार प्रदर्शित हो रहा है। कार्यशाला में इन्ही आंकड़ों के विश्लेषण एवं सुपोषित मध्यप्रदेश की आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की जाएगी।

स्थानीय स्तर पर किए जा रहे विशेष प्रयासों का होगा प्रस्तुतीकरण
बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए जिलों द्वारा स्थानीय स्तर पर नवाचार किए जा रहे हैं। कार्यशाला के दौरान इन नवाचारों, विशेष प्रयासों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। झाबुआ से कुपोषित बच्चों के पोषण प्रबंधन के लिये “मोटीआई”, देवास जिले के मिशन किलकारी अंतर्गत स्पेशल NRC जैसे प्रयासों को प्रस्तुत किया जाएगा।

डिजिटल नवाचार : पोषण ट्रैकर ऐप और तकनीकी प्रशिक्षण
 कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को भारत सरकार के पोषण ट्रैकर ऐप एवं राज्य स्तर से क्रियान्वित संपर्क ऐप के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदाय किया जाएगा जिससे वे डिजिटल भारत अंतर्गत किए जा रहे तकनीकी प्रयासों को सरलता से अपना सके। प्रतिभागियों से फीडबैक लेकर आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया… रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया युवाओं का आह्वान ▶ STORY रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का… नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित छत्तीसगढ़ का साझा किया विजन ▶ STORY नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित… नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय… अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,…