दबंग आवाज़
*1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण*
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें