बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

*1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण*

रायपुर

जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे। उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भरा हुआ है। हमारे जनजातीय महापुरुषों ने अपनी अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जननायक मोहन बैगा जी का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर चौक का नामकरण करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।

विज्ञापन
Advertisement

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।

जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोक संस्कृति, आस्था और वीरता का इतिहास छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। श्रद्धेय मोहन बैगा जी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य आगाज, सिनेमाई सितारों से सजेगी शाम ▶ STORY गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य आगाज,… प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रथम एससीओ सांस्कृतिक संवाद फोरम का उद्घाटन और देश को मिलेगा स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका ▶ STORY प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रथम एससीओ सांस्कृतिक संवाद फोरम का उद्घाटन… आईबीएम और एक्सिस मैक्स लाइफ की नई साझेदारी, डिजिटल डेटा सुरक्षा के लिए गार्डियम तकनीक का होगा उपयोग ▶ STORY आईबीएम और एक्सिस मैक्स लाइफ की नई साझेदारी, डिजिटल डेटा… भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा निवेश, GlobalFoundries ने Cyient Semiconductors के साथ की रणनीतिक साझेदारी ▶ STORY भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा निवेश, GlobalFoundries ने Cyient… कर्नाटक में बनेगा भारत का पहला सरकारी स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी सेंटर और एआई लैब, खेल क्षेत्र में नया अध्याय ▶ STORY कर्नाटक में बनेगा भारत का पहला सरकारी स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी सेंटर… बेंगलुरु टेक समिट 2026 में कर्नाटक के डीपटेक इकोसिस्टम के लिए 1050 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा ▶ STORY बेंगलुरु टेक समिट 2026 में कर्नाटक के डीपटेक इकोसिस्टम के… : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ▶ STORY : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– जनता के एक-एक रुपये… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा, किसानों को मिल रही राहत ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल… रायपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर हुआ आत्मीय स्वागत ▶ STORY रायपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी… रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट ▶ STORY रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की… सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹130,882, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 19 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना…