50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा टैबलेट वितरण समारोह डिजिटल क्रांति की नई उड़ान : गोरखपुर के 35 हजार तथा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट गोरखपुर में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को मिल चुका है लाभ, रोजगार व स्वरोजगार के खुल रहे नए द्वार गोरखपुर युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें समयानुकूल सक्षम और दक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर (शुक्रवार) को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे।