बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा टैबलेट वितरण समारोह

डिजिटल क्रांति की नई उड़ान : गोरखपुर के 35 हजार तथा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट

गोरखपुर में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को मिल चुका है लाभ, रोजगार व स्वरोजगार के खुल रहे नए द्वार

विज्ञापन
Advertisement

गोरखपुर
 युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें समयानुकूल सक्षम और दक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर (शुक्रवार) को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण का समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होगा। 

टैबलेट वितरण समारोह में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी। वितरण का सबसे बड़ा हिस्सा गोरखपुर जिले के खाते में है, जहां के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 35000 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल के अन्य तीन जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थी भी इस उपहार के हकदार बनेंगे। एक ही दिन में 50 हजार युवाओं के हाथों में आधुनिक गैजेट पहुंचने से गोरखपुर मंडल में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी।

गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को डिजिटल डिवाइस वितरित करने का यह अभियान काफी सफल रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है। जिले में आवंटित शत-प्रतिशत स्मार्टफोन का वितरण पहले ही पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष बचे 52,800 टैबलेट कॉलेजों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं, जिसका मुख्य आयोजन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में होगा। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ-साथ डिप्लोमा, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), पैरामैडिकल और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी सीधे तौर पर जोड़ा गया है। यह पहल न केवल पढ़ाई को आसान बना रही है, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मिलने वाले डिवाइस विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सूचना का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी घर बैठे मिल रही है। वहीं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भी 'फ्लैश मैसेज' के माध्यम से कक्षाओं, सिलेबस और परीक्षाओं से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे छात्रों के टैबलेट और स्मार्टफोन पर भेज रहे हैं।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़ रुपये से बनेंगे पांच बड़े पुल ▶ STORY जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़… रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह होरा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित ▶ STORY रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह… सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹123,967, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का विजन ▶ STORY शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम… धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, समाज की परंपराओं को किया नमन ▶ STORY धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल… मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर ▶ STORY मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत,… संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त…