वरिष्ठ नागरिक सम्मान राज्य की प्राथमिकता राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज का सम्माननीय हिस्सा मानते हुए कहा है कि “बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन से ही समाज की दिशा तय होती है।”राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना, निर्बल वर्ग सहायता, और वरिष्ठजन सहायता केंद्र, बुजुर्गों को आत्मसम्मान और सुरक्षा दोनों प्रदान कर रही हैं।