दबंग आवाज़
छत्तीसगढ़ वन विभाग में पूर्ण ई-ऑफिस लागू: पारदर्शिता और दक्षता पर जोर
7 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने राज्य के वन विभाग के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था को शत-प्रतिशत लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह महत्वपूर्ण कदम सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत उठाया गया है, जिससे फाइलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ-साथ निर्णय प्रक्रिया अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयीन नस्तियों और डाक का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रमुख निर्देश और क्रियान्वयन वन मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुरूप विभाग के मुख्यालय, वृत्त, वनमंडल और अन्य सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें