दबंग आवाज़
पालनहार योजना के तहत 40 करोड़ रुपए के भुगतान हेतु ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पालनहार योजना के तहत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक की लम्बित 40 करोड़ रुपए राशि के भुगतान के लिए ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि पालनहार योजना में प्रतिवर्ष 50 से 60 हजार लाभार्थी जोड़े जाते है। इन लाभार्थियों का शिक्षा विभाग व आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा वार्षिक सत्यापन किया जाता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वर्तमान में 97 फीसदी सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।     इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 6 लाख 15 हजार 98 बच्चें लाभान्वित हो रहे है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें