बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

पालनहार योजना के तहत 40 करोड़ रुपए के भुगतान हेतु ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पालनहार योजना के तहत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक की लम्बित 40 करोड़ रुपए राशि के भुगतान के लिए ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना में प्रतिवर्ष 50 से 60 हजार लाभार्थी जोड़े जाते है। इन लाभार्थियों का शिक्षा विभाग व आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा वार्षिक सत्यापन किया जाता है। वर्तमान में 97 फीसदी सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।    

इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 6 लाख 15 हजार 98 बच्चें लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने इनका जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत पालनहार बच्चों को केन्द्रीयकृत भुगतान प्रक्रिया द्वारा प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। कुछ प्रकरणों में बैंक विवरण अद्यतन नहीं होने अथवा सत्यापन देरी से करवाने के कारण भुगतान में विलम्ब हुआ है, जिनमें सतत भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पालनहार योजनान्तर्गत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक का लम्बित भुगतान का विवरण सदन के पटल पर रखा।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…