महाकुंभ में हर रोज श्रद्धालु सड़क हादसे में गवां रहे जान : अखिलेश यादव
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जहां कई लोग अपनी सुविधा को देखते हुए अपने वाहनों से या बसों से सफर कर रहे हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसकी वजह से सड़कें जाम हैं और यही वजह है कि हर रोज कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं, जिनमें कई श्रद्धालु अब तक अपनी जान गवां चुके हैं. अब इसी मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अखिलेश य़ादव ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाकुंभ के श्रद्धालुओं से भरी बसों व अन्य वाहनों के एक्सीडेंट की ख़बरें प्रतिदिन बढ़ रही हैं, जो बेहद दुखद है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि भारी जाम व अव्यवस्था के कारण ड्राइवरों की हालत बहुत ख़राब है. न उनकी थकान उतर रही है और न नींद पूरी हो रही है.