बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में हर रोज श्रद्धालु सड़क हादसे में गवां रहे जान : अखिलेश यादव

प्रयागराज

 महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जहां कई लोग अपनी सुविधा को देखते हुए अपने वाहनों से या बसों से सफर कर रहे हैं. जिसकी वजह से सड़कें जाम हैं और यही वजह है कि हर रोज कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं, जिनमें कई श्रद्धालु अब तक अपनी जान गवां चुके हैं. अब इसी मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है.

अखिलेश य़ादव ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाकुंभ के श्रद्धालुओं से भरी बसों व अन्य वाहनों के एक्सीडेंट की ख़बरें प्रतिदिन बढ़ रही हैं, जो बेहद दुखद है. इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि भारी जाम व अव्यवस्था के कारण ड्राइवरों की हालत बहुत ख़राब है. न उनकी थकान उतर रही है और न नींद पूरी हो रही है. ऐसे में वो अर्द्ध निद्रा की अवस्था में वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं. साथ ही सड़कों पर पैदल चलने वालों को बचाने की भी चुनौती है, इसलिए ध्यान भटकते ही मौतें हो रही हैं. इसका समाधान सिर्फ़ अच्छी व्यवस्था है, जो सरकार ही कर सकती है पर कर नहीं पा रही है.

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि महाकुंभ यात्रा पर निकले उन सभी मृतक श्रद्धालुओं को एक समान माना जाए जो भगदड़, एक्सीडेंट या घुटन आदि कारणों से अलग-अलग जगह पर मारे गए हैं और इसके लिए उनके परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए. सभी घायलों को भी उपचार के साथ-साथ क्षतिपूर्ति राशि दी जाए. केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए विभिन्न कोषों से पैसा उपलब्ध कराएं. जब अरबों रुपये प्रचार पर बहाये जा सकते हैं तो शोक संतप्त परिजनों के लिए सांत्वना के रूप में क्यों नहीं दिये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…