मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों की नई उम्मीद बना सुशासन तिहार
17 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहा है। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार किसानों के लिए उम्मीदों का नया आधार बनकर उभरा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।