राज्यपाल रमेन डेका बोले, छत्तीसगढ़ विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल
16 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, स्वस्थ संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण है। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, स्वस्थ संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल कानून निर्माण का मंच नहीं, बल्कि जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सर्वोच्च संस्थान है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सफलता सदन की गरिमा, स्वस्थ संवाद और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है।