राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन
13 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश के सेलर्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
13 अगस्त को जारी परिणामों में आईएलसीए-4, आईक्यू फॉइल, ट्वेंटिनाइनर, टेक्नो और ऑप्टिमिस्ट सहित कई वर्गों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रतियोगिता में देशभर के सेलर्स अपनी तकनीक, संतुलन, गति और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आईएलसीए-4 में वासु-माही ने लहरों पर जमाया कब्जा आईएलसीए-4 वर्ग प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षणों में रहा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आईएलसीए-4 बॉयज में एनएसएस भोपाल के वासु चंद्रवंशी ने पहला स्थान हासिल किया। उनके साथ एनएसएस भोपाल के शुभम यादव दूसरे, अंकित सिंह सिसोदिया तीसरे और घनश्याम यादव चौथे स्थान पर रहे।