बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन

भोपाल 

भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश के सेलर्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 अगस्त को जारी परिणामों में आईएलसीए-4, आईक्यू फॉइल, ट्वेंटिनाइनर, टेक्नो और ऑप्टिमिस्ट सहित कई वर्गों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में देशभर के सेलर्स अपनी तकनीक, संतुलन, गति और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आईएलसीए-4 में वासु-माही ने लहरों पर जमाया कब्जा

आईएलसीए-4 वर्ग प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षणों में रहा। आईएलसीए-4 बॉयज में एनएसएस भोपाल के वासु चंद्रवंशी ने पहला स्थान हासिल किया। उनके साथ एनएसएस भोपाल के शुभम यादव दूसरे, अंकित सिंह सिसोदिया तीसरे और घनश्याम यादव चौथे स्थान पर रहे। इस वर्ग के शीर्ष चार में मध्यप्रदेश के तीन सेलर्स ने जगह बनाई।

विज्ञापन
Advertisement

वहीं आईएलसीए-4 गर्ल्स में एनएसएस भोपाल की माही वर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। तुलसी पटले तीसरे, आस्था पांडे चौथे और मंका शर्मा पांचवें स्थान पर रहीं। इस वर्ग के शीर्ष पांच में मध्यप्रदेश की चार खिलाड़ियों ने जगह बनाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

आईक्यू फॉइल में आर्यन और प्रार्थना की बादशाहत

आईक्यू फॉइल बॉयज वर्ग में एनएसएस भोपाल के आर्यन पाटीदार ने सभी चार रेस में पहला स्थान हासिल करते हुए 4 नेट अंकों के साथ बाजी मारी।

आईक्यू फॉइल गर्ल्स में एनएसएस भोपाल की प्रार्थना भोई ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चारों रेस में पहला स्थान हासिल कर 4 नेट अंकों के साथ वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

ट्वेंटिनाइनर में शोवण्य-हृदय की जोड़ी पहले नंबर पर

ट्वेंटिनाइनर वर्ग में एनवायएससी की शोवण्य जोधा और हृदय जोशी की जोड़ी ने चारों रेस में पहला स्थान हासिल किया। एनएसएस के रुद्रेश सिंह पटेल और मयंक राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ट्वेंटिनाइनर गर्ल्स वर्ग में एनएसएस भोपाल की शगुन झा और अपर्णा चौधरी की जोड़ी ने भी चारों रेस में पहला स्थान हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

 टेक्नो में भी मध्यप्रदेश के सेलर्स का दबदबा

टेक्नो बॉयज यू-15 में एनएसएस भोपाल के अंकित विश्वकर्मा पहले और एमपीवायए के अयान खान दूसरे स्थान पर रहे। बॉयज यू-17 में एनएसएस भोपाल के सोहम योगेश राजपूत ने पहला, ईएमईएससी भोपाल के आरान मलिक ने दूसरा और एनएसएस भोपाल के स्वस्तिक गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गर्ल्स यू-15 में एनएसएस भोपाल की अनन्या अवधिया पहले और विपासा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स यू-17 में वायएएम की प्रियंशी एम. पाटिल ने पहला और एनएसएस भोपाल की तेजस्वी प्रजापति ने दूसरा स्थान हासिल किया।

ऑप्टिमिस्ट में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ऑप्टिमिस्ट मेन वर्ग में एसएससी की शृंगारी रॉय ने पहला स्थान हासिल किया। बॉयज वर्ग में टीएसए के कोंडा सामन्यु दूसरे, एनएसएस भोपाल के जाग्रव कुमार तीसरे और लिखित अहिरवार चौथे स्थान पर रहे। एनएसएस भोपाल की ध्रुवी टोंडन गर्ल्स वर्ग में सातवें स्थान पर रहीं।

मंत्री  सारंग ने खिलाड़ियों को दी बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने वासु चंद्रवंशी, माही वर्मा सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के सभी सेलर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर लगातार मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

16 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे समापन

10 से 16 अगस्त तक अपर लेक स्थित बोट क्लब के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

भोपाल में लगातार राष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन से शहर की पहचान देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में मजबूत हो रही है। मध्यप्रदेश में सेलिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त… उज्जैन में संकरी सड़क अब बनेगी 30 मीटर चौड़ी फोरलेन, सिंहस्थ-2028 से पहले पूरा होगा काम ▶ STORY उज्जैन में संकरी सड़क अब बनेगी 30 मीटर चौड़ी फोरलेन,…