एमवायएच की नई 7 मंजिला बिल्डिंग 700 करोड़ से बनेगी, स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, बढ़ेगी अस्पताल की क्षमता
22 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर विधानसभा में गुरुवार को एमवाय अस्पताल को आदर्श बनाने के लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा हुई। इस राशि से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिससे संभागभर के मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जिला अस्पताल और एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न प्रविधानों की घोषणा की है। लंबे समय से इसे लेकर मांग की जा रही थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस घोषणा के बाद अब जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी आ सकती है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से इंदौर की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और यह चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे मालवा क्षेत्र के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।