बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

एमवायएच की नई 7 मंजिला बिल्डिंग 700 करोड़ से बनेगी, स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, बढ़ेगी अस्पताल की क्षमता

 इंदौर
विधानसभा में गुरुवार को एमवाय अस्पताल को आदर्श बनाने के लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा हुई। इस राशि से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिससे संभागभर के मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जिला अस्पताल और एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न प्रविधानों की घोषणा की है। लंबे समय से इसे लेकर मांग की जा रही थी। इस घोषणा के बाद अब जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी आ सकती है।

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से इंदौर की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और यह चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे मालवा क्षेत्र के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

एमवायएच परिसर में बनेगा नया सात मंजिला भवन

विज्ञापन
Advertisement

मंत्री सिलावट के अनुसार, उन्होंने एमवायएच अस्पताल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कई बार अनुरोध किया था। इसी के तहत 773 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सात मंजिला नया भवन निर्माण किया जाएगा।

भोपाल में अधिकारियों द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, इंदौर और उज्जैन संभाग के मरीजों के लिए 1,450 नए बेड जोड़े जाएंगे। यह आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त होगा। नया भवन ओपीडी के पास बनाया जाएगा, जिसके लिए वर्तमान नर्सिंग हॉस्टल और अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। इस भवन से चाचा नेहरू अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एमआरटीबी और कैंसर अस्पताल तक पहुंचना भी आसान होगा।

मौजूदा भवन में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी

विस्तार कार्य के दौरान वर्तमान अस्पताल भवन में सभी सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। परिसर में डॉक्टरों और मरीजों के लिए दो मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा, नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए 300 बिस्तरों वाला नया हॉस्टल भी बनाया जाएगा।

वर्तमान में अस्पताल में 1,152 बेड हैं और हर दिन ओपीडी में औसतन 4,000 मरीजों का उपचार किया जाता है। विस्तार कार्य के पूरा होने के बाद यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में से एक बन जाएगा।

सात मंजिला होगा नया एमवायएच

नई बिल्डिंग तल मंजिल के साथ सात मंजिला होगी। बिल्डिंग बनाने के लिए जिस जगह का चयन किया गया है, वहां से चाचा नेहरू, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, कैंसर अस्पताल काफी नजदीक रहेंगे।

ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में आने-जाने में भी सुविधाएं मिलने लगेगी। नई बिल्डिंग में दो मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। उम्मीद है कि घोषणा की राशि को बढ़ाया जाएगा।

वर्तमान में जिस बिल्डिंग में एमवाय अस्पताल संचालित हो रहा है, उसकी क्षमता 1152 बेड की है। यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की बिल्डिंग की दीवारों में अब जगह-जगह सीलिंग की समस्या आने लगी है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…