विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: श्रमिक कल्याण में ऐतिहासिक उपलब्धियां
7 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और रोजगार योजनाओं के जरिए लाखों श्रमिक परिवारों को नई मजबूती प्रदान की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ ने श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार ने संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियां और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।