HUDCO ने भारत सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का लाभांश, मंत्री तोखन साहू नेसराहना
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने HUDCO के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी भारत के शहरी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और सतत् आवास समाधान एवं शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में इसका योगदान सराहनीय है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
HUDCO की प्रतिबद्धता ‘सभी के लिए आवास’ और विश्वस्तरीय शहरी बुनियादी ढांचे के सरकार के विजन को साकार करने में सहायक है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह बात केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 307.79 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक सौंपे जाने पर कही.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अलावा अतिरिक्त सचिव एसपी सिंह, HUDCO के निदेशक (कॉरपोरेट प्लानिंग) एम. नागराज और निदेशक (वित्त) दलजीत सिंह खत्री भी उपस्थित रहे.