बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

HUDCO ने भारत सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का लाभांश, मंत्री तोखन साहू नेसराहना

नई दिल्ली

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने HUDCO के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी भारत के शहरी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और सतत् आवास समाधान एवं शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में इसका योगदान सराहनीय है. HUDCO की प्रतिबद्धता ‘सभी के लिए आवास’ और विश्वस्तरीय शहरी बुनियादी ढांचे के सरकार के विजन को साकार करने में सहायक है.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह बात केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 307.79 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक सौंपे जाने पर कही. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अलावा अतिरिक्त सचिव एसपी सिंह, HUDCO के निदेशक (कॉरपोरेट प्लानिंग) एम. नागराज और निदेशक (वित्त) दलजीत सिंह खत्री भी उपस्थित रहे.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के गतिशील नेतृत्व में, HUDCO ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है, जिससे देशभर में आवास और शहरी विकास परियोजनाओं को सतत समर्थन मिलता रहा है. HUDCO ने न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास परियोजनाओं के वित्त पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी सहयोग दिया है, जिससे शहरी विकास को गति मिली है.

विज्ञापन
Advertisement

तोखन साहू ने आगे कहा कि सतत और समावेशी शहरीकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए, HUDCO सरकार के महत्वाकांक्षी शहरी विकास लक्ष्यों को पूरा करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है. यह लाभांश भुगतान HUDCO की उत्कृष्ट संचालन क्षमता और भारत के शहरी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…